जानें अंजीर की खेती के बारे में जानकारी, बाजार में 1000 रुपए तक बिक जाता है 1 किलो अंजीर

हमारे देश के ज्यादातर लोग खेती पर निर्भर हैं। देश के ज्यादातर किसान परंपरागत खेती करते है, किसानो को फसलों का सही दाम नहीं मिलता,कुछ किसान परंपरागत खेती को छोड़ कर विभिन्न खेती कर तरक्की का रास्ता निकाल रहे हैं.

आज हम आपको अंजीर की खेती की बारे में बताने जा रहे है,जिस से आप बहुत कम लागत से ज्यादा मुनाफा कमा सकते हो,रेतीली जमीन पर अंजीर की खेती करके आप अच्छा खासा मुनाफा ले सकते है, अंजीर की खेती के लिए पानी की बहुत कम जरूरत होती है,राजस्थान की जलवायु, मिट्‌टी और पानी को अंजीर की खेती के लिए अनुकूल पाया गया है। ये पौधा 45 डिग्री तापमान तक गर्मी सहन कर सकता है ,

अंजीर का 6 महीने का पौधा फल देने लगता है,  इस पौधे की उम्र 50 साल होती है। एक एकड़ में 700 पौधे लगाए जा सकते हैं। अंजीर का हर पौधा 25 किलो फल देता है,उम्र बढ़ने के साथ ही फल का उत्पादन भी बढ़ता है।

अंजीर बाजार में 400 से 1000 रुपए प्रति किलो तक बिकता है। अंजीर विटामिन का अच्छा सोत्र है। इस फस में भरपूर ऊर्जा होती है। सूखे रूप में यह दवा’इयों के काम आता है। खून बढ़ाने के लिए अंजीर का उपयोग किया जाता है, सभी किसानों को ऐसी फसलों को अपनाना चाहिए जो अच्छा मुनाफा देती हैं।

अंजीर की खेती के बारे में पूरी जानकारी के लिए नीचे दी गयी वीडियो जरूर देखें…

*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us unnatkheti@gmail.com