मधुमक्खी पालक इस चीज़ से कमा सकते हैं 2 लाख रुपए सालाना

दोस्तों आज हम आपको एक अनोखे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम है प्रोपोलिस तैयार करना। आपको बता दें कि इसे मधुमक्खी बहुत मेहनत से तैयार करती है। लेकिन मधुमक्खी पालक इसके बारे में जानकारी न होने के कारण इसे फेंक देते हैं। जिस कारण काफी कीमत चीज़ फेंकने से नुकसान होता है।

आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि प्रोपोलिस को कैसे इकठ्ठा किया जा सकता है और उसे बेच के कमाई की जा सकती है।आपको बता दें कि जो मधुमक्खी पालन वाला बॉक्स होता है उसके टॉपकवर के निचे जो इनर कवर होता है उसके निचे एक प्रोपोलिस स्ट्रिप लगाई जाती है। इस स्ट्रिप के ऊपर मधुमक्खी अंडों और बच्चों को बिमारियों से बचाने के लिए प्रोपोलिस को इकठ्ठा करती है।

इस स्ट्रिप में से एक बार में लगभग 100 ग्राम प्रोपोलिस लिया जा सकता है। आपको बता दे कि ये एक काफी बहुमूल्य उत्पाद है और हमारी काफी बिमारियों में काम आता है। काफी सारी बिमारियों की दवाइयां बनाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। एक बॉक्स से आप महीने में करीब तीन बार 100-100 ग्राम प्रोपोलिस निकाल सकते हैं, यानि कुल 300 ग्राम।

लेकिन पुरे साल में इसके दो सीज़न होते हैं और उन दो सीज़न में आप करीब एक किलो प्रोपोलिस एक बॉक्स से इकठ्ठा कर सकते हैं।इस प्रोपोलिस को 1200 रुपए प्रति किलो तक आसानी से बेचा जा सकता है। इस हिसाब से अगर आप 100 बॉक्स में भी मधुमक्खी पालन कर रहे हैं तो आप अलग से करीब 120000 रुपए कमा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए निचे दी गई वीडियो देखें….

*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us unnatkheti@gmail.com