चूहे पकड़ने का सबसे आसान तरीका

खेती में किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और इन्ही में से एक समस्या है खेतों में चूहे होना। चूहे भी काफी फसल बर्बाद कर देते हैं। किसान चूहों को भगाने के लिए बहुत से उपाय करते हैं लेकिन फिर भी चूहों से छुटकारा नहीं मिल पाता। लेकिन आज हम आपको खेत में बिल में घुसे चूहे बाहर निकालने और उन्हें पकड़ने का सबसे आसान और बिलकुल मुफ्त तरीका बताने वाले हैं।

चूहों को बिल से बाहर निकालने के लिए आपको सबसे पहले एक छोटा सा घड़ा लेना है और उसमें निचे एक छेद कर लेना है। उसके बाद चूहे की बिल में भूसा भरके उसमें आग लगा दें और घड़े को उस बिल के ऊपर उल्टा करके रख दें। इसके बाद घड़े के पीछे किये हुए छेद में लगातार फूंक मारते रहें।

लगातार फूंक मारने से सारी बिल में धुंआ जाएगा और चूहों का दम घुटने लगेगा। दम घुटने के कारण हड़बड़ाहट में चूहा बिल से बाहर निकलेगा लेकिन ज्यादा तेज़ भाग नहीं पायेगा। इसी तरह आप उसे पिंजरे में डालकर पकड़ सकते हैं या फिर तुरंत उसे मार सकते हैं। इसी तरह से पुरे खेत में जहां भी आपको चूहे की बिल नज़र आये वहां पर इसी तरीके को दोहराएं।

ऐसे ही किसान इस आसान तरीके की मदद से बहुत कम समय में और बिलकुल मुफ्त में खेतों से चूहों को बाहर निकाल सकते हैं और फसल के नुकसान से बच सकते हैं। इस तरीके के बारे में पूरी जानकारी के लिए निचे दी गई वीडियो देखें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *