इस खास तरह की खेती से ये किसान कमा रहा 50 लाख, जानें पूरी जानकारी

पारम्परिक फसलों में किसानों को ज्यादा मुनाफा नहीं मिल रहा है जिस कारण बहुत से किसान खेती छोड़ रहे हैं या फिर पारम्परिक फसलों का बदल ढूंढ रहे हैं ताकि उन्हें ज्यादा बचत हो सके। किसान भाइयों आज हम आपको एक ऐसे किसान के बारे में बताने वाले हैं जो नए तरह की खेती कर काफी अच्छी कमाई कर रहा है।

इस किसान का नाम अशोक कुमार है और ये बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। आपको बता दें कि पहले अशोक सिर्फ मछली बीज उत्पादन करते थे फिर इन्होंने नए जमाने में नए तरीके से खेती के महत्व को समझा और आज इसके जरिए 50 लाख रुपये सालाना तक कमा रहे हैं। अशोक कुमार की उपलब्धियों के कारण इन्हे राज्य सराकार द्वारा कई बार सम्मानित भी किया गया है।

अशोक कुमार सिंह अपनी पुस्तैनी जमीन में विभिन्न फसलों की खेती के साथ बागवानी, पशुपालन और मछली पालन भी कर रहे हैं। ये सब एक साथ करके वो काफी अच्छी आमदनी भी कमा रहे हैं और खेती के इस नए तरीके से दूसरे किसानों को भी राह दिखा रहे हैं। इसी कारण काफी किसान पारम्परिक खेती छोड़ अशोक कुमार के जैसे नई तरह की खेती कर रहे हैं।

आपको बता दें कि खेती की इस विधि को समेकित कृषि प्रणाली कहा जाता है, समेकित कृषि प्रणाली एक ऐसी प्रणाली है जिसमें फसल उत्पादन, मवेशी पालन, फल सब्जी उत्पादन, मछली पालन और वानिकी का इस प्रकार समायोजन किया जाता है, इससे वे एक दूसरे के पूरक बन जाते हैं। ऐसा कर किसान आसानी से उत्पादकता बढ़ा लेता और आमदनी कई गुना हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *