जानिए खेत में Tata का 6 फ़ीट जाल लगवाने में प्रति एकड़ कितना होगा खर्चा

किसान भाइयों को आवारा पशुओं की काफी समस्या आती है जो कि खेत में घुसकर फसल का काफी नुकसान करते हैं और किसानों को पशुओं का हल करने के लिए कई तरीके अपनाने पड़ते हैं। इन्ही में से एक तरीका है तारबंदी। बहुत से किसान अपने खेत के चारो ओर तारबंदी कर देते हैं ताकि आवारा पशुओं से फसल को बचाया जा सके।

ज्यादातर नीलगाय खेत में घुसने से रोकने के लिए किसानों को तारबंदी करनी पड़ती है। लेकिन कई जानवर तारबंदी के बाद भी खेत में घुस जाते हैं। तो आपको बता दें कि इसका हल है चेन लिंक फेंसिंग करवाना। बहुत से किसानों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती कि चेन लिंक वाली तारबंदी करवाने में उनका कितना खर्चा होगा। आज हम किसान भाइयों को इसी के बारे में बताने वाले हैं कि प्रति एकड़ आप कितने खर्च में chain link fencing करवा सकते हैं।

किसान भाइयों आज हम आपको बताएंगे कि TATA का 6 फ़ीट का जाल खेत के चारों और लगाने कितना खर्चा आएगा। क्योकि TATA का जाल सबसे बढ़िया क्वालिटी का होता है और इसकी कीमत भी काफी ठीक होती है। सबसे पहले एंगल्स को ज़मीन में गाड़ा जाता है और ये काम पुरे लेवल को ध्यान में रखते हुए किया जाता है और उसके बाद इन ऐंगल्स पे जाल को लगा दिया जाता है।

खर्चे की बात करें तो ये आपके खेत के साइज़ और आप कौनसा मटीरियल लगवाना चाहते हैं इस्पे निर्भर करता है। टाटा का 6 फ़ीट जाल लगवाना चाहते हैं तो आपका करीब 135 रुपए रनिंग फ़ीट का खर्चा होगा। इसमें सारा एंगल, सीमेंट, और जाल का खर्चा भी आ जाता है। इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए निचे दी गयी वीडियो देखें…

*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us unnatkheti@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *