इस कीमत पर बिक रही बासमती 1121, जानें आज के दाम

मंडियों में बासमती 1121 की आवक लगातार जारी है और इसकी खरीद भी बढ़िया चल रही है। लेकिन बारीक किस्म की धान के रेट में खासी गिरावट होने और निकासी कम होने से किसान निराश हैं। बारीक किस्म के धान की खेती करने वाले किसनों को इस बार काफी नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि उन्हें इस साल उम्मीद थी कि बारीक किस्म के दामों में उछाल आएगा। वहीं इस साल धान की इस फसल की निकासी भी काफी कम हुई है।

इसी कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि इस साल 1509 किस्म की धान सिर्फ 1900 से 2000 रुपए तक बिक रही है। वहीँ पिछले साल इसका भाव 2500 रुपए तक मिला था। साथ ही पिछले साल निकासी भी अच्छी थी। इसी तरह 1121 किस्म की धान सिर्फ 2600 रुपए तक बिक रही है लेकिन पिछले साल इसका भाव 3000 रुपए तक मिल रहा था।

उन्होंने बताया कि इस साल इस किस्म की धान की निकासी भी 15 से 18 क्विंटल प्रति एकड़ रह गई है। बासमती किस्म का धान भी इस बार 4300 रुपए तक ही बिक रही है। जबकि निकासी सिर्फ 10 क्विंटल ही रह गई है। आपको बता दें कि 1121 और 1509 किस्म की धान का चावल निर्यात किया जाता है।

इसी लिए विदेश में मांग के आधार पर ही इन किस्मों के दाम तय होते हे। इस साल महामारी के कारण विदेशों की अर्थव्यवस्था भी काफी कमजोर हो चुकी है। अभी तक पिछले साल का चावल भी बंदरगाह पर अटका पड़ा हुआ है। इन्ही वजहों से धान के दामों में तेजी नहीं आई है। इसके अलावा बासमती किस्म की धान की लागत भारत में भी है। इसलिए बासमती के दामों में तेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *