दिसंबर के महीने में ये खेती किसानों को करेगी मालामाल, सिर्फ 60 दिन में होगी 10 से 15 लाख कमाई

हमारे देश के बहुत से किसान आज के समय में पारम्परिक खेती में ज्यादा कमाई ना होने के कारण चिंतित रहते हैं और पारम्परिक खेती का कोई बदल ढूंढ रहे हैं। किसान भाई चाहते हैं कि उन्हें कोई ऐसी फसल के बारे में जानकारी मिले जिससे वो कम से कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा से ज्यादा कमाई कर सकें।

अगर आप भी पारम्परिक खेती का कोई बदल ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको बहुत ही मुनाफे वाली खेती के बारे में जानकारी देने वाले हैं। किसान भाइयों हम बात कर रहे हैं मटर की खेती के बारे में। आज हम आपको बताएंगे कि आप दिसंबर के महीने में मटर की जैविक खेती कैसे कर सकते हैं और बहुत कम समय में बुहत ज्यादा कमाई कर सकते हैं।

मटर की जैविक खेती किसानों को सिर्फ 60 दिन में 10 से 15 लाख तक की कमाई करवा सकती है। आपको बता दें कि आप मटर की खेती में प्राकृतिक संसाधनों यानी की गोबर की सड़ी खाद, जैव उर्वरक का प्रयोग पोषण और रसायन रहित कीट, रोग या खरपतवार नियंत्रण के लिए कर सकते हैं। यानि कि जैविक खेती में रासायनिक खादों, कीट रोग एवं वृद्धिकारक तत्वों का प्रयोग करने की जरूरत नहीं है।

मटर की जैविक खेती के लिए नम और ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है। यानि कि दिसंबर का महीना इसके लिए सबसे बढ़िया है। फलीदार फसल होने के कारण मटर की खेती उन सभी कृषि योग्य भूमियों में की जा सकती है जिसमें पूर्ण मात्रा में नमी उपलब्ध हो सके। आप मटर से करीब 60 से 125 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदवार ले सकते हैं।

मटर की अगेती फसल करीब 40 से 50 रुपए प्रति किलो बिकती है। यानि आप कम समय और कम ज़मीन से भी लाखों रुपए कमा सकते हैं। मटर की जैविक खेती की पूरी जानकारी के लिए निचे दी गयी वीडियो देखें….

*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us unnatkheti@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *