प्याज दुनिया भर में खाया और बोया जाता है। हमारे यहां प्याज की खेती को काफी मेहनत की खेती माना जाता है क्योंकि इसमें काफी शारीरिक श्रम लगता है।
भारत में प्याज की पौध तैयार करने, रोपाई करने, निराई गुड़ाई करने, प्याज को उखाड़ने और उसकी छंटाई करने का काम किसान को हाथ से करना होता है। लेकिन अमेरिका में ये सब काम मशीनों से होता है।
190 देशों में उगाया जाता है प्याज
विश्व के 190 देशों में प्याज की खेती होती है। हर साल करीब 9 करोड़ 20 लाख एकड़ जमीन पर प्याज उगाया जाता है। अमेरिका में भी हर साल करीब सवा लाख एकड़ भूमि पर प्याज की खेती की जाती है। अमेरिका के बीस राज्यों में प्याज उगाया जाता है। विश्व के कुल प्याज उत्पादन का करीब 4 फीसदी प्याज अमेरिका पैदा करता है।
अमेरिका में बीज से ही सीधे प्याज पैदा किया जाता है। पहले पौध तैयार करके फिर उसकी रोपाई खेत में बहुत कम ही किसान करते हैं। ज्यादातर किसान बीज से सीधे बिजाई करते हैं। प्याज को बेड पर बोया जाता है। कुछ किसान नालियों से सिंचाई करते हैं तो कुछ टपका सिंचाई विधि का उपयोग करते हैं।
इस वीडियो में जानिए आप अमेरिका में प्याज की खेती
https://youtu.be/q7Y42IdEhgw