बासमती उत्पादक किसानों की हुई बल्ले- बल्ले, पिछले साल से 500 रू ज्यादा मिल रहा भाव,जाने बासमती के ताज़ा भाव

धान की कटाई का काम पुरे जोरों पर चल रहा है और इस समय धान की फसल मंडियों में पहुंच रही है। इस बार धान की कई किस्मों का उत्पादन देखकर किसान खुद भी हैरान हैं और बहुत सी किस्में इस बाद उत्पादन के मामले में कमाल कर रही हैं।

आपको बता दें कि इस बार बासमती की किस्मों ने एक बार फिर से बहुत अच्छा उत्पादन दिया है और किसानों को बासमती के भाव भी काफी अच्छे मिल रहे हैं। पूसा बासमती-1509 की आवक शुरू हाे गई है। गत वर्ष से बढि़या भाव होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इस बार गत वर्ष की अपेक्षा औसतन 500 रुपये प्रति क्विंटल अधिक भाव चल रहा है।

भारत की ज्यादातर अनाज मंडियों में किसानों को बासमती धान की किस्म पूसा-1509 का रेट 3600 रु. से लेकर 3800 रु प्रति क्विंटल से भी ज्यादा मिल रहा है। यह पिछले साल के पीक सीजन से करीब 500 रु. तक ज्यादा है।

पिछले साल यह पीक सीजन में 3200 रु. क्विंटल तक बिकी थी। इस बार धान की पैदावार प्रति एकड़ 20 से 25 क्विंटल है।ऐसे में किसानों को प्रति एकड़ 8 से 10 हजार रु. का फायदा हो रहा है  यानि किसानों को अच्छी कमाई हो रही है।आने वाले दिनों में बासमती किस्मों के धान के रेट में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *