बहुत से पशुपालक किसान भाइयों को ये शिकायत होती है कि उनकी लागत बहुत ज्यादा हो रही है लेकिन लागत के हिसाब से कमाई बहुत कम हो रही है। इसी लिए आज हम आपको एक ऐसे कैलेंडर के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसकी मदद से आप पशुपालन में लागत को कम और कमाई को डबल कर सकते हैं।
किसान भाइयों हम बात कर रहे हैं ब्रीडिंग कैलेंडर के बारे में। आज हम आपको बताएंगे कि ब्रीडिंग कैलेंडर क्या होता है और कैसे इसकी मदद से पशुपालन में कमाई को बढ़ाया जा सकता है। सबसे पहले आपको बता दें कि ब्रीडिंग कैलेंडर में 3 घड़ियां बनी होती हैं। पहली घड़ी पे साल के पुरे 365 दिन की जानकारी दी गयी है।
जैसे कि कब आपका पशु हीट में आया। अगर किसी कारण हीट में नहीं आया तो क्या करें, अगली हीट में पशु कब आएगा, पशू का दूध कब छोड़ें। ये सभी बातें इस घड़ी में तारिख के हिसाब से अंकित की गयी हैं। यानि कि किसान अपने पशु के हीट में आने के हिसाब से इस घड़ी को सेट कर सकते हैं और उसी हिसाब से सारा साल हर एक चीज़ का ध्यान रख सकते हैं।
इसी तरह दूसरी घड़ी है वो गाय के लिए एक फीड चार्ट का काम करती है। इस घड़ी में आप अपनी गाय के दूध के हिसाब से उसकी सही डाइट के बारे में पता लगा सकते हैं। इसमें सब लिख्या गया है कि अलग अलग दूध देने कि क्षमता के हिसाब से गाय को फीड में क्या क्या चीज़ें देनी जरूरी हैं। इस कैलेंडर की मदद से किसान पशुपालन बहुत अच्छे तरीके से कर सकते हैं और घाटा बिलकुल कम हो जाएगा। पूरी जानकारी के लिए निचे दी गयी वीडियो देखें….
*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us unnatkheti@gmail.com