जानें देश की प्रमुख मंडियों में 1509 और 1121 धान के ताज़ा भाव

इस बार अब तक बासमती के भाव काफी कम मिलने के कारण किसान बहुत निराश थे। लेकिन अब बासमती के भाव में तेज़ी आने लगी है। जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिल रही है। हलाकि देश की कई मंडियों में 1121 और बासमती धान के भाव काफी कम मिल रहे हैं जिसके चलते किसान निराश हैं।

आज हम आपको देश की प्रमुख मंडियों में धान के ताज़ा भाव के बारे में जानकारी देने वाले हैं। सबसे पहले पंजाब की मंडियों की बात करें तो पंजाब की कोटकपूरा मंडी में 1121 धान का भाव 3650 रुपए से से 3935 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है। वहीँ 1401 का भाव 3300 से 3585 रुपए, 1718 धान का भाव 3550 से 3710 रुपए, 1509 धान का भाव 3300 से 3510 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है।

इस मंडी में नरमा करीब 8250 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा है। इसी तरह तरनतारन मंडी में 1121 कंबाइन धान का भाव 3937 रुपए, 1121 हाथ धान भाव 4149 रुपए, 1718 कंबाइन धान भाव 3779 रुपए, 1718 हाथ भाव 3971 रुपए, P7 भाव 3728 रुपए और बासमती 1509 का भाव 3200 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। अमृतसर मंडी में 1121 धान का भाव 4059 रुपए और 1718 धान भाव 3925 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है।

इसके बाद हरियाणा की मंडियों में धान के भाव की बात करें तो हरयाणा की जींद मंडी में 1121 धान हाथ का भाव 3811 रुपए मिल रहा है। वहीँ फतेहाबाद मंडी में 1121 धान का भाव 3880 रुपए, 1509 धान का भाव 3390 रुपए और 1718 धान का भाव 3650 रुपए मिल रहा है। सिरसा मंडी में Pb-1 धान 2800 से 3388 रुपए तक बिक रहा है। PB2 धान का भाव 3338 रुपए और 1401 3000 से 3634 रुपए तक बिक रहा है।

उत्तर प्रदेश की मंडियों में भाव काफी कम चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की डिबाई मंडी में 1121 धान का भाव 3700 रुपए, 1718 धान हाथ भाव 3550 रुपए, 1509 हाथ धान भाव 3400 रुपए, शरबती हाथ धान भाव 2350 रुपए और धान सुगंधा हाथ का भाव 2940 रुपए मिल रहा है। जहांगीराबाद मंडी में 1509 धान हाथ का भाव 3301 रुपए और 1718 हाथ भाव 3675 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *