12 साल में चंदन की खेती बनाएगी करोड़पति, जानें सही तरीका

हमारे देश की ज्यादा आबादी खेती पर निर्भर है, हमारे देश में किसानो की हालत भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है, खेती किसानो के लिए घाटे का सौदा साबत हो रही है,हमारे देश के ज्यादातर किसान परंपरागत खेती ( गेहूं या धान) करते है, किसान परंपरागत खेती को छोड़ कर विभिन्न प्रकार की खेती कर मुनाफा कमा सकते है। आज हम आपको एक ऐसी ही खेती के बारे में जानकारी देंगे।

किसान भाइयों हम बात कर रहे हैं चंदन की खेती के बारे में। चंदन की खेती आपको बहुत कम ज़मीन से भी करोड़पति बना सकती है। अगर आपकी कोई छोटी बेटी है तो उसके लिए ये सबसे बढ़िया FD है। क्योकि चंदन की खेती आपको सिर्फ 12 साल में एक एकड़ से कम से कम 20 करोड़ रुपए की कमाई करवाएगी।

चंदन की लकड़ी सबसे महंगी बिकती है और आने वाले समय में इसकी कीमत और भी ज्यादा बढ़ेगी। इसकी कीमत करीब 50 से 60 हज़ार रुपए प्रति किलो तक भी जा सकती है। आप करीब 2 साल का पौधा खरीदकर लगा सकते हैं और 12 साल में ये तैयार हो जाएगा। इसके बाद आपका एक पेड़ करीब 18 से 19 किलो का हो जाएगा।

मिटटी की बात करें तो दोमट मिटटी चंदन की खेती के लिए सबसे बढ़िया रहती है। सिर्फ बालू मिटटी में इसको नहीं लगाया जा सकता बाकि सभी मिटटी में इसकी खेती हो सकती है। आपको सिर्फ ये ध्यान रखना है कि इसके साथ पानी नहीं खड़ा होना चाहिए। पानी खड़े होने से ये पौधा खराब हो जाएगा। चंदन की खेती की पूरी जानकारी के लिए निचे दी गयी वीडियो देखें….

*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us unnatkheti@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *