मार्च से सरकार खरीदेगी चना, सरसों और सूरजमुखी, जानें क्या कीमत पर बिकेंगी फसलें

किसानों की फसलों को लेकर सरकार ने एक खास फैसला किया है जिससे किसानों को काफी फयदा होगा। आपको बता दें कि सरकार अगले महीने से न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि MSP पर फसलों की खरीद शुरू करने जा रही है।

सरकार ने 28 मार्च 2022 से MSP चना, सरसों और सूरजमुखी की फसलों की खरीद का एलान किया है। खरीद प्रक्रिया को शुरू करवाने के लिए सरकार जरूरी प्रबंध भी करवा रही है। अलग अलग फसलों के लिए सरकार ने अलग अलग MSP निर्धारित किया है।

जानकारी के अनुसार सरकार ने किसानों से सरसों की फसल लगभग 5050 रुपए प्रति क्विंटल, चना 5230 रुपए प्रति क्विंटल और सूरजमुखी की फसल को 6015 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में खरीदने की योजना बनाई है।

इस बार देश में सरसों का रकबा काफी बढ़ा है और ऐसे में सरकार को इस बार सरसों की बंपर पैदावार की उम्मीद है। आपको बता दें कि ये एलान हरियाणा सरकार द्वारा किया गया है।

हरियाणा सरकार 28 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरसों की सरकारी खरीद को शुरू कर देगी। आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा अधिकारियो को आगामी खरीद सीजन 2022-23 के दौरान खरीद केंद्रों की पहचान करने,

समय पर खरीद शुरू करने और भंडारण की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकार आगामी रबी खरीद सीजन 2022-23 में चना, सरसों और सूरजमुखी की फसलों की खरीद के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *