सरकार ने बताया किसानों को मालामाल होने का तरीका

मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को आसान करने के लिए एक ऐसा मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस एप का नाम है कृषि किसान ऐप। इस एप की मदद से किसान घर बैठे वह सभी जानकारियां ले पाएंगे जो उन्हें अब तक कृषि अधिकारी के पास नहीं मिलती थीं। ऐसी स्कीमें जो फाइलों में ही दम तोड़ देती थीं, उन सभी स्कीमों की जानकारी सीधे मोबाइल पर पहुंचेगी। इस एप को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा लॉन्च किया गया है। कृषि मंत्री ने लांच के समय बताया कि इस ऐप से किसानों को तीन बड़ी चीजों का पता चलेगा।

किसानों के लिए बनाई गई इस ऐप में सरकार के पास जियो-टैग युक्त फसल डेमो खेत और बीज केन्द्र हैं। यह ऐप उनके प्रदर्शन को दिखने के साथ साथ किसानों को उसका फायदा उठाने में मदद करेगा। बीज के मिनी किट बीज की संख्या बढ़ाने के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे हैं और अब जब वे ‘जियो-टैग युक्त’ हैं तो सरकार यह पता लगा सकती है कि मिनी किट का उपयोग किया जा रहा है या नहीं। आइये जानते हैं इस एप से मिलने वाले बाकी फायदों के बारे में…

इस एप द्वारा किसान भाई देशभर में फैले 150 सीड हब की जानकारी ले सकते हैं। जिसके तहत वैज्ञानिक आपको दलहन की कोई वैरायटी का बीज दे कर अपनी गाइडलाइन में आपके खेत में उसकी खेती करवाएंगे। इस तरीके से किसानों को ज्यादा लाभ मिलेगा।

कृषि किसान ऐप से आपको यह जानकारी मिलेगी कि सरकार किसानों के लिए नाममात्र के पैसे पर अच्छा बीज और अच्छी खाद उपलब्ध आपके जिले में कब और कहां है उपलब्ध करती है। इस एप की मदद से किसानों को अपने इलाके में वैज्ञानिक खेती के डेमोस्ट्रेशन का पता चलेगा। किसान जान सकेंगे कि उनके आसपास कहां पर वैज्ञानिक तरीके से खेती होती है।

भारत सरकार की एक ऐसी स्कीम है जिसके तहत किसान किसी रिसर्च सेंटर की बजाए अपने आसपास खेती का वैज्ञानिक मॉडल देख पाएगा और समझ पाएगा कि कैसे किसी फसल की अच्छी पैदावार ली जा सकती है। अगर कोई भी अपने खेत को किसी फसल के रिसर्च के एक मॉडल के तौर पर पेश करना चाहते हैं तो अब वैज्ञानिकों की सहायता से यह संभव हो पाएगा।

वैज्ञानिक खेती के लिए सरकार आपको पैसे देगी, जिसमें वैज्ञानिक तय करेंगे कि कितनी खाद, कितना पानी और कितना कीटनाशक डालना है और फसल की वैरायटी भी वैज्ञानिकों द्वारा ही तैय की जाएगी। उसके बाद आपका खेत भी दूसरे किसानों को मॉडल के तौर पर दिखाने के लिए रजिस्टर्ड हो जाएगा।