इस तरीके से सिर्फ 17 रूपये में घर पे ही तैयार करें 19-19-19 उर्वरक

किसान भाइयो आज हम आपको घर पे ही सिर्फ 17 रूपये में 19-19-19 उर्वरक तैयार करने का तरीका बताएंगे। इस उर्वरक को बाजार में करीब 120 से 150 रूपये में बेचा जाता है। इतने ज्यादा रेट पे इसकी बिक्री से किसानों को बहुत लुटा जा रहा है। लेकिन हम ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप इस उर्वरक को सिर्फ 17 रूपये में तैयार करके इस लूट से बच सकेंगे।

जैसे कि सभी किसान भाई जानते होंगे कि 19-19-19 उर्वरक को पौधों के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। बहुत सी फसलों पे इसका प्रयोग किया जाता है और इस के इस्तेमाल से फसल की उपज बहुत बढ़िया होती है। आइये जानते हैं इसे घर पे तैयार करने का तरीका…

इसे तैयार करने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत होगी- यूरिया, डीएपी और पोटाश।
आमतौर पे हर एक किसान के पास ये तीनो चीज़ें होती हैं। बस इन तीनो को एक खास अनुपात में मिला के ही आप 19-19-19 तैयार कर सकते हैं।

हम आपको दो किलो उर्वरक तैयार करने का फार्मूला बता रहे हैं, इसमें आपको आधा किलो यूरिया, आधा किलो पोटाश और एक किलो डीएपी। याद रहे कि आप जितना यूरिया और पोटाश डालेंगे, डीएपी उससे दोगुना डालना है।

इस एक किलो उर्वरक को 1000 लीटर पानी में घोलना होता है लेकिन डीएपी को एक दिन पहले पानी में घोल लें क्योकिं ये घुलने में ज्यादा समय लेती है। ध्यान रहे कि अगर ये अच्छे से नहीं घुली हुई हो तो ये आपकी नोज़ल गन को जाम भी कर सकती है। अगले दिन इसको छन्नी से छन लें और इसमें यूरिया और पोटाश डाल दें। आपका 19-19-19 उर्वरक (स्प्रे) तैयार हो जायेगा और आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।