जानें गाय भैंस को तंग करने वाले मख्खी, मच्छर और चीचड़ भगाने का सबसे कारगर फार्मूला

पशुपालन करने वाले किसानों को अक्सर फार्म में मच्छर, मक्खी या फिर जो और चिचड़ी वगेरा की दिक्कत आती है। ये सभी चीजें पशुओं को काफी तंग करती हैं और पशु कई बार इनके कारण बीमार भी पड़ जाते हैं। किसान मच्छर, मक्खियों को पशुओं से भगाने के लिए बहुत से उपाय करते हैं जिनमें खर्चा भी हो जाता है और ज्यादा फायदा भी नहीं होता।

इस लिए आज हम आपको बताएंगे कि इस समस्या का समाधान आप घर में ही कैसे कर सकते हैं और वो भी बिलकुल मुफ्त में। आज के समय में बहुत से किसान भाइयों के घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है या फिर उनके आस पास किसी के घर में तुलसी का पौधा जरूर लगा होगा। इसी तुलसी के पौदे से किसान पशुओं को तंग करने वाले मक्खी, मच्छर, चिचड़, जू और इसी तरह के सभी कीटों का हल कर सकते हैं।

बारिश का मौसम शुरू होने वाला है और इस मौसम में बहुत ज्यादा मक्खी मच्छर पशुओं को तंग करने लगते हैं। इन सभी चीजों से पशुओं को छुटकारा दिलाने के लिए आपको तुलसी के पौधे से बड़ी बड़ी पत्तियां ले लेनी हैं। इन पत्तियों को तोड़ने के बाद आपको इन पत्तियों का रस निकाल लेना है। रस निकालने के बाद आपको 50 ग्राम रस को एक लीटर सरसो के तेल में डालकर 7 दिन तक धुप में रख देना है।

7 दिन के अंदर ये औषधि तैयार हो जाएगी और उसके बाद आप इसे अपने पशुओं के शरीर के ऊपर लगा सकते हैं। इसको लगाने के बाद पशु के आसपास एक भी मक्खी मच्छर या और कोई कीट नज़र नहीं आएगा। इसका एक बड़ा फायदा ये भी होगा कि इस औषधि को लगाने से आपके पशुओं के चर्म रोग भी ख़त्म हो जाएंगे और साथ ही पशुओं को किसी भी प्रकार की एलर्जी भी ठीक हो जाएगी। इसका पशुओं को कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *