अब किसानों को घर का खर्चा चलाने के लिए भी मिलेगा लोन, जानिए क्या है पूरी स्कीम

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया मंदी के दौर से गुज़र रही है और हमारे देश में लगे लॉकडाउन के कारण बहुत से लोगों को अब अपने घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो रहा है। इसी तरह किसानों को भी घर खर्च के लिए काफी दिक्कतें आ रही हैं। लेकिन अब केंद्र सरकार ने एक नई स्कीम पेश की है जिससे किसानों को घर का खर्चा चलाना बहुत ही आसान हो जाएगा।

आपको बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना में सरकार अब किसानों को घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कर्ज़ा देगी।
हलाकि किसानों को इस योजना को मुख्य रूप से फसलों से संबंधित उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए क़र्ज़ दिया जाता है। लेकिन अब इसका कुछ हिस्सा उनके द्वारा घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार किसान घरेलू जरूरतों के लिए KCC योजना में 10% का उपयोग कर सकते हैं। RBI द्वारा अपनी वित्तीय शिक्षा अनुभाग के तहत अपनी वेबसाइट पर भी इस से संभंधित जानकारी डाल दी गयी है। RBI बैंक ने जानकारी देते हुए ये भी कहा है कि पुरे देश के किसान अब घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जबकि अब तक किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किसान सिर्फ फसल को तैयार करने में होने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए ही कर सकते थे। लेकिन अब से KCC की कुल राशि का 10 फीसदी लोन लेकर किसान आसानी से अपने घर का खर्चा चला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *