जानिए पशुओं का अडर, दूध, ग्रोथ और सुंदरता बढ़ाने का नंबर 1 देसी फार्मूला

हमारे देश में ज्यादातर किसानों ने खेती के साथ साथ पशु पालन का धंधा अपनाया हुआ है,कई किसान भाइयों को पशुओ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती वे किसान मेहनत तो करते है, लेकिन जानकारी ना होने के कारण उन्हें अपनी मेहनत का मुलय नहीं मिल पाता। किसान भाई पशुओं की लेवटी यानि अडर बढ़ाने के लिए काफी तरीके अपनाते हैं लेकिन फिर भी सफल नहीं हो पाते।

किसान भाइयों आज हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देंगे कि पशु को ब्याने से पहले यानि ड्राई पीरियड में पशु को ऐसा क्या देना चाहिए जिससे पशुओं की लेवटी, दूध और सुंदरता तो बढ़ाया जा सके। आपको बता दें कि पशु के ब्याने से पहले आपको पशु को सिर्फ तेल और घी देना है। लेकिन बहुत से किसान पशुओं को तेल और घी देना का सही तरीका नहीं जानते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे कि पशु को तेल और घी कैसे दें।

आपको बता दें कि पशुओं को सबसे पहले ड्राई पीरियड में सरसों का तेल देना चाहिए। पशु के ब्याने के 3 महीने पहले, भैंस को 8वें और नौवें महीने, गाय को 7वें और आठवें महीने में सरसों का तेल देने से बहुत ज्यादा फायदा होता है। ध्यान रहे कि पशु को केवल सरसों का तेल ही दें, क्योकि ये ठंडा होता है। पशु को सरसों का तेल देने के लिए पहले आपको तेल को गर्म कर लेना है और उसके बाद उसे ठंडा करना है।

इसके बाद आपको बराबर मात्रा में तेल और पानी मिलकर इसे अच्छे से हिला लेना है। उसके बाद इसे पशु को पीला दें। आप 2 महीने में पशु को कुल 6 किलो से लेकर 15 किलो तक तेल खिला सकते हैं। ध्यान रखे कि भैंस को 10वे और गाय को 9वें महीने में कभी सरसों का तेल ना खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *