इस किसान ने सिर्फ 2 बीघे जमीन से शुरू की थी इस चीज की खेती, आज कमा रहा 60 करोड़ सालाना, जानें तकनीक

अक्सर हमने सुनते हैं कि किसानों को ज्यादा कमाई नहीं हो रही वो दो वक्त का गुज़ारा बहुत मुश्किल से कर रहे हैं और बहुत से किसान हर रोज़ क़र्ज़ से परेशान होकर खुदकुशियां करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किसान के बारे में जानकारी देंगे जिसने अपनी मेहनत से खेती से होने वाली कमाई को साबित किया और करोड़पति बना।

ये किसान सभी किसानों के लिए एक मिसाल है जो ये सोचते हैं कि खेती में ज्यादा कमाई नहीं होती। राजस्थान के निवासी योगेश जोशी नाम के इस किसान ने ग्रेजुएशन करने के बाद 2 बीघे में खेती शुरू की और आज यह सालाना 60 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। शुरुआत से ही वह खेती करना चाहते थे और उन्होंने जैविक खेती के बारे में पहले पूरी जानकारी ली और उन्होंने डिप्लोमा किया ऑर्गेनिक फार्मिंग से।

उसके बाद उन्होंने साल 2009 में खेती शुरू की। हलाकि शुरूआती दौर में उन्हें थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा लेकिन जल्दी ही उन्हें सफलता मिली। उसके बाद उन्होंने जीरा की खेती शुरू की। 2 बीघे में उन्होंने जीरे की खेती की लेकिन इसमें असफल हुए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उसमें लगे रहे। बाद में उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों की मदद से जैविक खेती शुरू की।

उसमें उन्हें सफलता मिली और आज करोड़ों कमा रहे हैं। खास बात ये है कि वो अपने साथ 3 हजार और लोगों को रोज़गार दे रहे हैं। अब उन्होंने एक प्राइवेट कम्पनी खोली है। जिसका नाम ” ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड” है। उनके साथ अब 2 कम्पनी और जोड़ चुकें है। इससे अब उनका सालाना टर्नओवर 60 करोड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *