हींग की खेती किसानों को करेगी मालामाल, जानें कितनी होगी कमाई

हमारे देश के बहुत से किसान आज के समय में पारम्परिक खेती में ज्यादा कमाई ना होने के कारण चिंतित रहते हैं और पारम्परिक खेती का कोई बदल ढूंढ रहे हैं। किसान भाई चाहते हैं कि उन्हें कोई ऐसी फसल के बारे में जानकारी मिले जिससे वो कम से कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा से ज्यादा कमाई कर सकें। अगर आप भी पारम्परिक खेती का कोई बदल ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको बहुत ही मुनाफे वाली खेती के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

किसान भाइयों हम बात कर रहे हैं हींग की खेती के बारे में। भारत में पहली बार हिंग की खेती में सफलता दिखाई दे रही है हलाकि अभी तक भारत में हिंग की खेती संभव नहीं हो सकी थी या फिर कहें की यहां एक ग्राम भी हिंग का उत्पादन नहीं हो सका। हमारे देश में हींग की खपत लगभग 40 प्रतिशत है। सुनने में अजीब लगता है की इतनी ज्यादा हींग की खपत वाले देश में इसकी खेती नहीं होती और इसे दूसरे देश से आयात करना पड़ता है।

हींग का भाव 35000 रुपए प्रति किलो ग्राम है। हिंग एक सौंफ प्रजाति का पौधा है और इसकी लम्बाई 1 से 1.5 मीटर तक होती है। जिन देशों में इसकी खेती प्रमुख तौर पर होती हैं वो है ईरान, अफगानिस्तान, ब्लूचिस्तान और तुर्कमेनिस्तान। 20 से 30 डिग्री सेल्सियस का तापमान हींग की खेती के लिए उपयुक्त होता है।

भारत में पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी खेती आसानी से की जा सकती है क्योकिं इन क्षेत्रों में ही इतना तापमान रहता है। सरल शब्दों में कहें तो हींग की खेती के लिए न ज्यादा ठण्ड और न ही ज्यादा गर्मी की आवश्यक्ता होती है। इसकी खेती के लिए रेत, मिठ्ठी के ठेले व अधिक चिकनी जमीन उपयुक्त मानी जाती है। हींग की खेती की पूरी जानकारी के लिए निचे दी गयी वीडियो देखें….

*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us unnatkheti@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *