अब MSP पर बिकेगी हर फसल, बस करना होगा ये एक काम

किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है जिससे किसानों के चेहरे खिल उठेंगे। आपको बता दें कि गेहूं, चना, सरसों और दाल के साथ साथ बाकि सभी फसलों की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। अब सरकार इन सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी। ऐसे में जो किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी फसलों को बेचना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

रजिस्ट्रेशन प्रकिर्या शुरू हो चुकी है और जो किसान फसल की बिक्री पर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वो अपने नजदीकी पंजीकरण केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आपको बता दें कि ये एलान मध्य्प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है और इसके लिए मध्य प्रदेश के किसान रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

आपको बता दें कि पिछले महीने मध्य प्रदेश जिले में सरकार ने किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए धान खरीद की तारीख को बढ़ा दिया था। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री ने कहा था कि किसान इस स्थिति में सरकारी गाइडलाइन्स का जरूर ध्यान रखें और सभी लोग सोशल डिस्टैंसिंग एवं मास्क अवश्य लगायें।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से MSP पर धान खरीदने के लिए 29 नवंबर, 2021 से 15 जनवरी, 2022 तक का समय तय किया गया था। हलाकि इसको बाद में सरकार ने 15 जनवरी से बढ़ाकर 20 जनवरी, 2022 कर दिया था। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि किसानों की ज्यादा से ज्यादा फसल बिक सके और उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *