इतने रुपए बढ़े गेहूं और सरसों के दाम, अगले महीने से इस कीमत पर खरीदेगी सरकार

किसानों को ये जानकर ख़ुशी होगी कि केंद्र सरकार द्वारा गेहूं और सरसों समेत कई फसलों के दाम को बढ़ा दिया गया है और सरकार अगले महीने से नई कीमतों पर फसलों की खरीद शुरू करने जा रही है। आपको बता दें कि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि MSP 2022-23 को लागू कर दिया है। किसानों को इसका किस तरह से लाभ मिलेगा, आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।

आपको बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य किसी भी फसल का कम से कम भाव होता है जो सरकार किसानों को प्रदान करती है। ताकि किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिल सके। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने साल 2022-23 के लिए रबी की 6 फसलों के लिए MSP तय कर दी है। सरकार द्वारा गेहूं पर 40 रुपए और सरसों पर 400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

इसके साथ ही मसूर के भाव में भी 400 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सरसों और मसूर में की गई है जिससे किसानों को काफी ज्यादा फायदा होगा। पिछले साल की तुलना में कुसुम के फूल का मूल्य भी 114 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गया है। इसकी MSP में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण है किसानों को नई फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना।

आपको बता दें कि सरकार दवारा साल 2022-23 के लिए गेहूं के भाव में 40 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है जिसके बाद इस बार किसानों को गेहूं का भाव 2015 रूपए प्रति क्विंटल मिलेगा। इसी तरह जौ के भाव को 35 रूपए बढ़कर 1635 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। चने में 130 रूपए की बढ़ोतरी के बाद इस बार इसका दाम 5230 रूपए प्रति क्विंटल मिलेगा।

इसी तरह सरकार ने मसूर की MSP को 400 रूपए बढ़कर 5500 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया है और सरसों के दाम में भी 400 रूपए की बढ़ोतरी के बाद अब ये 5050 रूपए प्रति क्विंटल बिकेगी। वहीँ सूरजमुखी की बात करें तो इसके msp में 114 रूपए के उछाल के बाद अब इसे सरकार 5441 रूपए प्रति क्विंटल के दाम में खरीदेगी।

साल 2021-22 और 2022-23 के msp की बात करें तो 2021-2022 में गेहूं का MSP 1975 रुपए प्रति क्विंटल था जो कि अब बढ़कर 2015 रुपए हो गया है। इसी तरह जौ 1600 रुपए से 1635 रुपए प्रति क्विंटल, चना 5100 रुपए से 5230 रुपए प्रति क्विंटल, मसूर 5100 रुपए से 5500 रुपए प्रति क्विंटल, सरसों 4650 रुपए से 5050 रुपए प्रति क्विंटल और सूरजमुखी का भाव 5327 रुपए से बढ़कर 5441 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *