एक बार फिर बढ़े सरसों के भाव, जानें अलग अलग मंडियों में सरसों के ताज़ा भाव

जब किसानों की फसल सही सलामत मंडी तक पहुंचती है तभी किसानों की अच्छी आमदनी होती है। फसल जब तक खेतों में खड़ी रहती है, किसानों को उस समय तक कई चिंताएं सताती रहती है। फसल के ऊपर रोग और कीट का खतरा मंडराता रहता है, इसी के साथ ही कई जगह प्राकृतिक आपदाओं की वजह से भी फसल बर्बाद हो जाती है।

ऐसे में सभी किसान सिर्फ यही चाहते हैं कि उनकी फसल मंडी तक सुरक्षित पहुँच जाए और उसका सही दाम मिल जाए। इस समय भारत की मंडियों में सरसों की फसल पहुंच रही है। देश में अलग अलग राज्य सरकारों ने सरसों का भाव यानि MSP अलग- अलग रखा है। आज हम आपको भारत की प्रमुख मंडियों में सरसों के ताज़ा भाव के बारे में जानकारी देंगे।

आपको बता दें कि कई मंडियों में तो सरसों के भाव में रिकॉर्ड तेज़ी देखने को मिल रही है। व्यपारियों का कहना है कि सरसों के भाव आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकते हैं जिससे किसानों का मुनाफा और भी बढ़ेगा। कई मंडियों में तो सरसों के भाव 10 हज़ार रुपए के पार हो चुके हैं।

अलग अलग मंडियों की बात करें तो रावतसर मंडी में सरसों का भाव 7010 रुपए, अबोहर मंडी में 6855 रुपए, हिसार मंडी में सरसों 6888 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही है। इसी तरह संगरिया मंडी में सरसों 6921 रुपए, जयपुर में 7300 रुपए, दिल्ली में 7100 रुपए और ग्वालियर में 6600 रुपए तक बिक रही है। इसी तरह बाकि मंडियों के भाव जानने के लिए निचे दी गई वीडियो देखें….

*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us mailto:unnatkheti@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *