किसानो को एक झटके में अमीर बना देगी ये फ़सल, सबसे ज्यादा मिलता है भाव

हमारे देश के बहुत से किसान आज के समय में पारम्परिक खेती में ज्यादा कमाई ना होने के कारण चिंतित रहते हैं और पारम्परिक खेती का कोई बदल ढूंढ रहे हैं। किसान भाई चाहते हैं कि उन्हें कोई ऐसी फसल के बारे में जानकारी मिले जिससे वो कम से कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा से ज्यादा कमाई कर सकें।

अगर आप भी पारम्परिक खेती का कोई बदल ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको बहुत ही मुनाफे वाली खेती के बारे में जानकारी देने वाले हैं। किसान भाइयों हम बात कर रहे हैं गोभी की खेती के बारे में। गोभी की खेती किसानों को एक ही झटके में करोड़पति बना सकती है और वो भी कम खर्च और कम मेहनत में।

आज हम आपको फूलगोभी की खेती की बुवाई से लेकर बेचने तक संपूर्ण जानकारी देंगे। किसान फूलगोभी की खेती से कम से कम 2 लाख रुपए प्रति एकड़ कमा सकते हैं क्योकि इसका थोक का रेट काफी बढ़िया होता है और आपकी फसल बहुत बढ़िया कमाई करवाएगी। रेट की बात करें तो इसका कम से कम 25 रुपए प्रति किलो थोक रेट होता है और ये बढ़ता भी है।

कई बार किसानों को इसका रेट 40 रुपए से लेकर 70 रुपए प्रति किलो तक भी मिल सकता है। एक एकड़ में किसान 14 हज़ार से लेकर 16 हज़ार गोभी के पौधे लगा सकते हैं। गोभी को अलग अलग वैराइटी के अनुसार अलग अलग तरिके से लगाया जाता है। किसान जून ,जुलाई और अगस्त महीने में अगेती फूलगोभी की खेती कर सकते हैं। फूलगोभी की खेती की पूरी जानकारी के लिए नीचे दी गई वीडियो देखें….

https://youtu.be/Jt0Y2ykmMZo?t=106

*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us mailto:unnatkheti@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *