स्ट्रॉबेरी की खेती में हो सकता है 4 लाख का मुनाफा, जाने पूरा गणित

पंजाब के रोपड़ के साथ लगते गांव अबियाणा के बीए पास युवक परमजीत सिंह रिवायती फसलों को छोड़कर 5 एकड़ जमीन में विदेशी फल स्ट्रॉबेरी को बिना खाद व स्प्रे (Organic farming) से तैयार कर प्रति वर्ष कमा रहा 3 लाख से अधिक का मुनाफा। इसके अतिरिक्त दो अन्य विदेशी फल जिनमें एवागडो के 200 पेड़ जिसे फिलपिन (मनीला) तथा ड्रैगन के पौधे मांगर कर दोनों को एक एक एकड़ में लगा कर इन्हें कामयाब करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। किसान परमजीत ने बताया कि इन तीनों फलों को बायो खाद के साथ तैयार किया जा रहा है।

विदेश जाकर पता चला मेहनत कैसे होती है

किसान परमजीत ने बताया कि बीए पास करने के बाद वह पैसे कमाने विदेश चला गया था। पहले वह पिता के साथ फसलों की रोपाई में मदद करते थे। विदेश से लौटने के बाद 2017 में उसने 2 कनाल में स्ट्राॅबेरी खेती  (strawberries-farming) शुरू की थी। अब 5 एकड़ में फसल लगा रहा है। 1 एकड़ में 30 हजार पौधे लगाए जाते है। 1.40 लाख के खर्च पर 4 लाख मुनाफा होता है। स्ट्रॉबेरी की खेती बहुत ही बढ़िया फसल है इसकी मांग लगातार बढ़ रही है ।

निगरानी के लिए खेत में लगाए सीसीटीवी

स्ट्रॉबेरी की निगरानी के लिए परमजीत सिंह ने अपने खेतों में कुछ सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखें हैं परमजीत सिंह का मानना है कि वह सभी खेती की अकेले निगरानी नहीं कर सकता इसलिए उसने अपने गांव की करीब ग्रामीण 30 महिलाओं को रखा हुअा है। महिलाएं इन पेड पौधों की सहीं से निगरानी कर रही है इसके लिए मोबाइल व घर में रखें कंप्यूटर सिस्टम के जरिए नजर रखता है।