धान में कल्लों की संख्या को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, डबल होगा धान का उत्पादन

किसान भाइयों धान का सीज़न चल रहा है और इस समय में किसानों के मन में धान की फसल को लेकर काफी चिंता होती है और साथ ही उन्हें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इन्ही में से किसानों को एक दिक्कत ये भी आती है कि धान की फसल में कल्ले कम आते है जिसके कारण बाद में धान के उत्पादन में भी कमी होती है।

किसानों के कई तरीके अपनाने के बाद भी धान में कालों की संख्या नहीं बढ़ पाती। लेकिन आज हम आपको धान के कल्ले बढ़ाने के 4 सबसे कारगर उपाय बताने वाले हैं। इन उपायों का इस्तेमाल करने के बाद धान की फसल में कल्ले भी फूटेंगे और आपको उत्पादन भी काफी ज्यादा मिलेगा जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ेगा। किसान भाइयों धान की रोपाई का काम लगभग पूरा हो चूका है और इन उपयों का इस्तेमाल आप धान की रोपाई के 20 दिन के अंदर कर सकते हैं।

आपको बता दें कि अगर रोपाई को ज्यादा समय हो चुका है तो ये तरीका ज्यादा कारगर साबित नहीं होगा। किसान भाइयों जैसे कि आप जानते होंगे कि जब आप रोपाई करते हैं तो उसके बाद 20 से 40 दिन के अंदर धान के कल्ले फूटने का समय होता है। इस समय के दौरान हमें धान की सबसे ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है। कल्ले को बहाने के लिए सबसे पहली विधि ये है कि धान को सही नूट्रिशिएंस देना।

यानि कि धान में काले फूटने के लिए नाइट्रोजन और ज़िंक दोनों ही बहुत जरूरी हैं। इस लिए धान की रोपाई के 20- 21 दिन बाद धान को नाइट्रोजन और ज़िंक सही मात्रा में दे दें। दूसरा उपाय है खेत को सूखा रखना। धान की रोपाई के 8 से 10 दिन के बाद खेत को सूखा रखना बहुत जरूरी है। जो की कल्लों की संख्या बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी होता है। इसी तरह कल्लों की संख्या और उत्पादन बढ़ाने के बाकी उपाय जानने के लिए निचे दी गयी वीडियो देखें…

*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us unnatkheti@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *