अपनी ज़मीन में सब्सिडी पे बनवाएं सरकारी गोदाम, प्रति महीने मिलेगा 8.5 लाख किराया

जैसे कि आप जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और खेती को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। देश की लगभग आधी से ज्यादा आबादी खेती करती की है। लेकिन ज्यादातर किसानों को पारंपरिक खेती से ज्यादा कमाई नहीं होती। ऐसे में हम आज किसानों को एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसमें किसान बिना किसी खेती के प्रति महीना लाखों रुपए कमा सकते हैं।

किसान भाइयों आप अपनी ज़मीन पर सरकारी बेयर हाउस यानि गोदाम बनाकर बहुत अच्छा मुनाफा ले सकते हैं। आपको बता दें कि वेयर हाउस बनाने के लिए सरकार सब्सिडी भी देती है और उसके बाद किसानों को हर महीना किराया भी देगी। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से लगभग 1 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जाती है।

इसी तरह कई सरकारी बैंक भी गोदाम बनाने के लिए 80 फ़ीसदी तक लोन देते हैं। यानि किसान सिर्फ 40 लाख लगाकर 1 लाख बोरी का वेयर हाउस तैयार कर सकते है। केंद्र सरकार की ओर से वेयर हाउस बनाने में महिलाओं को 33 फीसदी की सब्सिडी दी जाती है। किसान सरकारी वेयर हाउस के जरिए अपनी आमदनी को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं

और पारंपरिक खेती पर अपनी निर्भरता को कम कर सकते हैं। किसानों को एक बड़ा फायदा ये भी होगा कि उन्हें फसल भंडार घर में रखने के लिए शहर की मंडियों की ओर भागना नहीं पड़ेगा और समय पर फसलों को सुरक्षित किया जा सकेगा।  जब किसान को लगे कि मूल्य अच्छा मिल रहा है तब किसान फसल को बेच सकेंगे।

कमाई की बात करें तो मान लीजिए अगर किसान एक लाख बोरी का वेयर हाउस बनाते हैं तो इसके लिए सरकार आपको करीब साढ़े 8 लाख रुपए प्रति महीना किराया देगी। यानि किसानों पर सालाना करीब एक करोड़ रुपये की कमाई होगी। इसके अलावा वेयर हाउस में रखने वाली फसलों का बीमा भी हो जाता है, जिसमें किसान छोटी सी राशि लगाकर बैंक लोन के जरिए एक बड़ी इनकम शुरू कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *