ये खबर पढ़ने के बाद आप धान की जगह करोगे कपास की खेती

आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसे पढ़ने के बाद आप धान की जगह कपास की खेती शुरू कर देंगे। क्योकि इस बार कपास के भाव इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं और कपास की खेती करने वाले किसानों को बहुत बढ़िया मुनाफा मिल रहा है

ज्यादा मंडियों में कपास के रिकॉर्ड भाव मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश के मोठापुरा में एक किसान को कपास का सबसे ज्यादा भाव मिला है। आपको बता दें कि इस किसान को 12 हजार 600 रुपए प्रति क्विंटल भाव मिला है। इसी तरह बाकि मंडियों में भी किसानों को करीब 12 हजार 300 रुपए का भाव मिला है।

आपको बता दें कि भाव इतने ज्यादा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण कपास की आवक कम हों और लोकल के साथ साथ बाहरी मांग काफी ज्यादा बढ़ना है। व्यपारियों का कहना है कि मंडियों में कपास की आवक लगातार कम होती जा रही है जिसके चलते मांग ज्यादा है और भाव इतने ज्यादा मिल रहे हैं।

ऐसे में उन किसानों को काफी फायदा मिल रहा है जिन्होंने कपास की फसल को काफी समय से स्टोर करके रखा हुआ था और अब बहुत अच्छे भाव में उनकी फसल बिक रही है जिससे उनका मुनाफा काफी ज्यादा होगा। कपास की फसल आज तक कभी भी इतने ज्यादा भाव में नहीं बिकी जितना इस बार बिक रही है। इस बार कपास के भाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

पिछले साल कपास के भाव 1700 से लेकर 7000 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे थे लेकिन इस बार ये भाव 12600 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच चुके हैं। अनुमान है कि आने वाले दिनों में ये भाव इससे भी ऊपर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *